My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1083 | Date: 19-May-1999
Text Size
ओ.. मेरे नाथ भर दे तू, खाली झोली मेरी तेरे प्यार से ।
ओ.. मेरे नाथ भर दे तू, खाली झोली मेरी तेरे प्यार से ।
जन्मो-जन्म का ये अभागा तर जायेगा तेरा प्यार देखके ।
उबर जाऊंगा प्रभु हजारों-लाखों विषयों से, तेरा प्यार पाके ।
पात्रता तो मेरी न है कुछ की, फिर भी दे दे प्रभु तेरा प्यार ।
सुख-दुःख के लोभ से न मांगता हूँ, दे दे तू मुझे बस तेरा प्यार ।
तन-मन की सलामती न चाहता हूँ, चाहिये कैसे भी करके तेरा प्यार ।
अंजाम की परवाह न रही मुझे, मिट जाने दे घुलके तेरे प्यार में ।
दल-दल के डर से न कहता हूँ, ये भी तो है बनायी तेरी, मुझे तो चाहिये तेरा प्यार ।
कसर कहीं बाकी रह जाये तो पूरी करवा लेना, पर तेरा प्यार देना जरूर ।
अगर-मगर से निकलके बन जाऊं, तेरा प्यार, तेरा प्यार पाके ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
गुनगुनाते हुये बोलों को, ढाल दे तेरे गीतो में ।
Next
निकल पडा मैं बनके तेरा दिवाना, छायी हुयी है मस्ती तेरी।
*
*