My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1099 | Date: 24-May-1999
Text Size
कैसे बताऊँ प्रभु आदी हो गए हम तेरे ।
कैसे बताऊँ प्रभु आदी हो गए हम तेरे ।
जी लागे नहीं किसी और में, याद दिलाए हर कोई तेरा ।
खेल ले तू खेल कितना भी हमसे, पर प्यार करेगे तुझसे ।
आखिरकार उपजे है तुझसे, सिमटना भी है तेरे दामन में ।
तेरे चमन में है एक से एक लोग, महफिल में बुलाया तुमने ।
अभी खलिश है प्यार करना न सीखा, करेगें प्यार तुझसे जरूर ।
ऐसा कोई भी गुरुर न करेंगे जो कर दे तुझसे दूर ।
भोर में न पाया तो क्या, तेरी कृपा से शाम को तो पहुँचा ।
इसमें न है काई मेरा दोष, परदेश में भूल-भूलैया है अनेक ।
तेरा साथ छुटे गँवारा न है, सँवारा है तुमने हर पल हमें ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
समा बाँध देता है, महफिल में तेरा आना ।
Next
सीखा दे प्रभु बेखुदी में जीना, जहाँ तेरा प्यार हो, सिर्फ तेरा प्यार हो ।
*
*