My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1109 | Date: 27-May-1999
Text Size
चलाऊँगा तीर तेरे ऊपर प्यार का, जो घायल करके छोड़ेगा दिल को तेरे ।
चलाऊँगा तीर तेरे ऊपर प्यार का, जो घायल करके छोड़ेगा दिल को तेरे ।
तडपाएँगे हम तुझे प्यार में इतना, करेगा कबूल तू मेरे प्यार को सरेआम ।
जो तेरे दिलों-दिमाग में ना होगा, जाएगें उस हद तक, प्यार को अंजाम देने अपने
जनम अब और न लेगें, जो भी करेंगे, कर-गुजर जाएगें प्यार के इसी दौर में ।
खत्म कर देगें सारे बहानों को, अब कोई और बहाना ना चलने देंगे प्यार में ।
कल ना करनी है मुलाकात मुझे, जो कल होना था आज, अभी होगा प्यार में ।
मस्ती का जुनून है मुझपर, तेरा प्यार सिर पर चढकर बोल रहा है मेरे ऊपर ।
तेरी किसी सजा का डर ना रहा, हम तो खुद को कुर्बान कर चुके प्यार पर तेरे।
आए न जाए कोई लेना-देना ना मुझे किसीसे, मैं तो जुड चुका हूँ बस तुझसे।
रुकाने से रूकनेवालों में से नहीं, हम तो खींच चुके है, जो प्यार में तेरे।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
ॐ काका, क्या नहीं लगता तू हमारा, इस संसार में एक तू ही तो है सहारा ।
Next
सुन ले इक बार इस गरीब की बात तू, कर ले अपने करीब, हर के सारे ताप तू ।
*
*