VIEW HYMN

Hymn No. 1117 | Date: 30-May-1999
Text Size
तुम कह दो कितना भी ना, हम तो समझेंगे हाँ तेरी ।
तुम कह दो कितना भी ना, हम तो समझेंगे हाँ तेरी ।
तुम कितना भी रूप बदल लो, हम तो तुझे पहचान लेंगे ।
प्यार करेंगे तुझसे इतना, तेरी शिकायत को दूर कर देंगे ।
कभी कोई सवाल ना करेगें, सर झुकाकर के तेरी हर बात मानेंगे ।
रहेंगे हर पल खोए हुए तुझमें, कोई और खयाल आने न देंगे, जिससे जुडी होगी तेरी यादे ।
चाहे कुछ भी हो जाए जीवन में, तुझसे कोई फरियाद न करेगें ।
हर मुलाकात में एक ही बात करेंगे, मुझे मस्त कर दे तू तेरी मस्ती में ।
दीवाना हूँ तेरे प्यार का, टूटने ना देना मेरी दीवानगी कभी ।
अंजाम की परवाह ना है मुझे, परवाह है अपने प्यार की ।
हम जैसे लाखो-करोडों मिटते रहे, सलामत रहना तू मेरे यार ।
दिल में रह न जाए कोई बात, सुन ले तू उसे मेरे यार ।


- डॉ.संतोष सिंह