My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1122 | Date: 02-Jun-1999
Text Size
मुलाकात होते-होते रह गई, दिल की बात जुबाँ पर आते-आते रूक गई ।
मुलाकात होते-होते रह गई, दिल की बात जुबाँ पर आते-आते रूक गई ।
कहने चला था कोई ऐसी बात, जो छू ले तेरे दिल को, हो जाता दीदार हमको ।
न जाने क्यों शरमा गया, मन में हिचक कैसे आ गई, जो दीवार का काम कर गई ।
ऐसा कौन-सा डर है जिसके खौफ के चलते हम हो जाते है दूर तेरे दर से ।
घर कर गया है मन में, हो नही सकता ऐसा, पर दिल कहता है होगा इक दिन तेरा जरूर ।
तेरा साथ पाने के वास्ते, जो तू कह वह कर दिखाने को हूँ तैयार मैं ।
सवाल खड़ा कर सकता है तू मुझपर कई, पर मेरा प्यार उड़ा है तेरी ओर ।
अब देरी किस बात की है, बजा दे मेरे दिल में, जोरदार प्यार की भेरी ।
रह सकता है प्रभु तू मेरे बगैर भी, मैं रह नहीं पाऊँगा तेरे बगैर पल भर भी ।
लिखा हैं खाक होकर अगर मिलना तुझसे, तो देर किस बात की, कर दे काम तमाम इसी पल तू मेरा ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मेहबूब मेरे खेलना कोई तुझसे सीखे, प्यार करके परदा करना, कोई तुझसे सीखे।
Next
उम्र हो गई इंतजार करते-करते, कितना लेगा तू इम्तिहान हमारा ।
*
*