VIEW HYMN

Hymn No. 1124 | Date: 03-Jun-1999
Text Size
मत पूछो क्या गुजरती है, प्यार में दीवाने पर तेरे ।
मत पूछो क्या गुजरती है, प्यार में दीवाने पर तेरे ।
वे तो खोए रहते है हर पल, अपने यार के ख्याल में ।
सहते हुए हर सितम दुनिया का, चुकते नहीं प्यार करने से ।
प्यार में हो चुके है बेखौफ, रोक सकता नहीं कोई उन्हें ।
तड़प होती है इतनी प्यार के लिए, पार कर जाते है हर मुश्किलों को ।
बेवफाई कोई कितनी भी करे, लगभग बेहोश से रहते है प्यार में ।
सँवरने की कोई चाहत नही रहती, सहने को भूल, जी लेते है हर दौर में ।
बेखबर दर्द भरी रातों में भी डूबे रहते है, यार के प्यार भरी ख्वाबों में ।
कबूल करते है हर दोष, थोड़ा भी गिला नहीं दोषों को सजा से ।
सच पुछो तो रहती है दिल में एक ही रजा, क्या कर दूँ खुश हो जाए यार मेरा।
शायर नहीं मैं कोई बहुत बडा, ये तो आँसू है, जिनको नाम दे दिया जमाने में ।


- डॉ.संतोष सिंह