My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1134 | Date: 05-Jun-1999
Text Size
निगाहों से निगाह मिलते ही, बदल गई किस्मत मेरी ।
निगाहों से निगाह मिलते ही, बदल गई किस्मत मेरी ।
दिल की हर तमन्ना हो गई पूरी, जो हो गया दीदार तेरा ।
बदला-बदला नजर आने लगा सारा जहाँ, जो तुझसे प्यार हो गया ।
यार मेरी जान निकल गई, जो तेरी महफिल में शाम गुजरने लगी ।
होश हो गए फाख्ता मेरे, जब तुझको अपनेआप के भीतर पाया ।
काफूर हो गया मन मेरा, सुनकर तेरे प्यार भरे गीतों को ।
हैरान हो गया, जब समझ में आया इस नाचीज को प्यार तुझसे हो गया ।
तड़प उठता हूँ जब यादें आती है, तेरी नजरों के सामने गाहे-बगाहे ।
दुश्वार हुआ है जीना मेरा, जब से तू आने लगा ख्वाबों में मेरे ।
मिटाकर बदल दे मेरी जिंदगी को, तेरे प्यार भरे हसीन नगमों में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
निकले है मंजिल की ओर, बिन पहुँचे मानेंगे नहीं ।
Next
मगन भयो देख-देखकर माँ की सूरत, मिट गई मन की सारी जरूरत ।
*
*