VIEW HYMN

Hymn No. 1137 | Date: 08-Jun-1999
Text Size
प्यार का लेना होगा नाम, तो याद करेंगे तेरे नाम को ।
प्यार का लेना होगा नाम, तो याद करेंगे तेरे नाम को ।
प्यार जब लेगा आकार, तो ग्रहण करेगा तेरे रूप को ।
बिन तेरे व्यक्त करना है मुश्किल, प्यार को प्यार से ।
संसार में कुछ भी ना है ऐसा, जो होता ना हो प्यार से ।
प्यार से जन्म होता है सबका, पर प्यार जन्म लेता है तुझसे ।
खोजे नहीं मिलता प्यार संसार में, ये होता है दिलों में सबके ।
इक बार जो हो जाता है प्यार, बिना किए रहा नहीं जाता ।
बदलते देखा सबका स्वरूप, शाश्वत पाया तेरे प्यार को ।
जो कोई कर ना सका, वह कर दिखाया तेरे प्यार ने ।
अब सुन ले तू हमारी, प्यार करने की आई है बारी ।
उम़डा है प्यार देखकर तेरा प्यार, जो बदल देगा हमको तेरे प्यार में ।
जो तुझे करना है तू कर, बचा नहीं कुछ शेष तेरे प्यार में ।


- डॉ.संतोष सिंह