My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1142 | Date: 10-Jun-1999
Text Size
छाई रहे मस्ती तेरी हमपर, फिर देख तू मेरे प्यार का कमाल ।
छाई रहे मस्ती तेरी हमपर, फिर देख तू मेरे प्यार का कमाल ।
मचाऊँगा धमाल इतना, मस्त हो जाएगा तू भी प्यार की मस्ती में ।
हमें न होना है सवार किसी की कश्ती पर, जो प्यार हो गया तुझसे ।
तेरे इनकार और इकरार की परवाह नहीं, हम तो सनम मान बैठे तुझे अपना ।
तेरे प्यार की रौ में बहते हुए, जो भी होगा देखा जाएगा ।
आएगी प्यार में हजारों बाधाएँ, तोड़ेगा दिल प्यार के वार से ।
चैन न लेंगे हम, जब तक तू स्वीकार ना करेगा हमारे प्यार को ।
दिल में जगह ना चाहिए हमको, हम तो रहना चाहे तेरे चरणों में ।
मिटता है तो जीवन मिटने देना, हमारे प्यार को कभी कम ना होने देना ।
पड़ जाए तेरी छाप इतनी गहरी हमारे चित्त पर, मिटे न किसी काल में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
गीत कोई तुझे ऐसा सुनाऊँ, मचल उठे तू पास हमारे आने के वास्ते ।
Next
एक दिन मैंने पूछा मेरे यार से, तरसाना तुमने किससे सीखा ।
*
*