My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1144 | Date: 10-Jun-1999
Text Size
जलाई है ज्योत तुमने अपने प्यार की हमारे दिलों में ।
जलाई है ज्योत तुमने अपने प्यार की हमारे दिलों में ।
आएगा तूफाँ माया का, बुझने ना देना तू कभी ।
शुरुआत की है अभी यात्रा की, तू हमें रूकने ना देना ।
मार्ग में आएगी बाधाएँ हजारों, लोभ-काम-क्रोध की ।
कुछ भी होता रहे तन को, अक्षुण्ण रखना हमारे प्यार को ।
मन को भरमाने वास्ते मिलेगी कामनाओं की नार अनेक ।
बह चले हम जो प्रेम की धारा में, अविरल बहते रहने देना ।
मिलेगी अनेक संलिप्त इच्छाओं की ज्वार, प्रेम के रंग में तू रँगते रहना ।
जुदा हो जाए रहकर सब के संग, तेरे प्यार में खुदा ।
कर ले इतनी गहरी पैठ, मिट जाए मेरी हर पहचान तेरे प्यार में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
एक दिन मैंने पूछा मेरे यार से, तरसाना तुमने किससे सीखा ।
Next
नयनों से ना देखना चाहूँ कोई और सूरत, जो देख ली तेरी मूरत ।
*
*