My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1153 | Date: 14-Jun-1999
Text Size
लाखों दर पर भटके थे हम तेरी तलाश में ।
लाखों दर पर भटके थे हम तेरी तलाश में ।
आया जब से जीवन में तू हमारे, न जाना कहीं और ।
देखते ही तुझे दिल बस गया चरणों में तेरे ।
अधूरी तलाश हो गई पूरी, आते ही करीब तेरे ।
मुरझाए जीवन में बहार आ गई, मिलते ही तुझसे ।
दिल की सारी बात यूँ कह गया, जो तेरा प्यार पा गया ।
कुछ भी ना बदला था, जैसा था वैसा ही था जीवन हमारा ।
पर अजीब-से आनंद में रहते है, प्यार भरी मस्ती में ।
ना बदलकर, सब कुछ बदल गया, तेरा साथ पाकर ।
अंतहीन जीवन को ठहराव मिल गया, जो तुझसे प्यार हो गया ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कुदरत का प्यार देखो, जो बरसे हर साल बनकर बरसात ।
Next
मेरी चाहत बदल गई, जो तेरे करीब आ गए ।
*
*