VIEW HYMN

Hymn No. 1160 | Date: 16-Jun-1999
Text Size
छुट जाए सब कुछ, गम ना करुँगा, टूटे ना कभी तेरा-मेरा साथ ।
छुट जाए सब कुछ, गम ना करुँगा, टूटे ना कभी तेरा-मेरा साथ ।
कुर्बान करने को तैयार हूँ सब कुछ, जो मिल जाए पल भर का साथ तेरा ।
तू रहता है जब पास हमारे, तो कोई ना रहता साथ मेरे, खो जाता हूँ तुझमें ।
साँसों का साथ छूट जाता है, तेरे जाते ही एहसास होता है जीवन का ।
अतिश्योक्ति होगी हमारे कहने में, सब कुछ सहज-सरल है प्यार में तेरे ।
जन्मो-जन्म का है साथ तेरा-मेरा, इस दिल को है एहसास तेरे प्यार का ।
रहबर तुझे सब खोजते है जहाँ में, हमे तू जो मिल गया जहन में ।
डूब जाने दे तेरी आँखों की गहराइयो, मैं बनकर तेरे प्यार की तसवीर ।
सारी हदें मिटा देना चाहता हूँ, तेरे प्यार की आसनाई के लिए ।
मुख्वत ना कर तू मेरे प्रति, बदल दे जीवन को तेरे प्रेम स्वरूप में ।


- डॉ.संतोष सिंह