My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1162 | Date: 17-Jun-1999
Text Size
जिस दिन आएगा तू बारात लेकर, होंगे आँखों में आँसू तेरा प्यार देखकर ।
जिस दिन आएगा तू बारात लेकर, होंगे आँखों में आँसू तेरा प्यार देखकर ।
सितमगर यह जान निकले पहलु में तेरे, मनाएँगें उस दिन हम अपना जन्मदिन।
रोक ना सकेगा तब कोई मुझे, होकर सवार जाएँगे तेरे दिल में ।
बिछुडने-मिलने का होगा खेल खत्म, बार-बार की मुलाकात बदलेगी मिलन में ।
दोष कोई ना देगा किसी को, दोष तो था जिंदा होकर अलग रहने में ।
मौत से अंत ना होता है किसी का, यह तो दीदार कराता है यार का ।
धोखे में थे आज तक हम, जो खुली आँखों से ख्वाब देखते थे ।
गुलाम हाजिर होगा तेरे दरबार में, देखने को तेरी सल्तनत सारे जहाँ में ।
हर आह पर निकलेगी दिल से वाह, जान जाती रहेगी, जश्न मनाएँगे प्यार का ।
छुटेगा सब कुछ, लुफ्त उठाएँगे हम, जो तेरी महफिल में शिरकत करेंगे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
छिन्न-भिन्न हो जाऊँ मैं, मिटे ना याद तेरी मेरे मन से ।
Next
बदल रहा है सब कुछ, बिना बदले रहा ना कोई ।
*
*