My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1163 | Date: 17-Jun-1999
Text Size
बदल रहा है सब कुछ, बिना बदले रहा ना कोई ।
बदल रहा है सब कुछ, बिना बदले रहा ना कोई ।
जो सोया हुआ था वह भी बदला, जो रोया वह भी बदला ।
बदलने से रुका ना कोई, बदलता रहा है चिरकाल से सब कुछ ।
शाश्वत भी बदला, इक बार नहीं, कई-कई बार बदला ।
खेल-खेला उसने बदलकर माया में अपनी छाया को ।
बदलना है उसको भाया, कई बार निराकार से आकार में बदला ।
ऊपर से हर एक का रूप-रंग बदला, भीतर से शाश्वत रहा ।
जिसने उसको पहचाना, वह भी बदला शाश्वत रूप में ।
आश्वस्त रह ना सका कोई, हर काल में बदलना पड़ा सभी को ।
बदलने का अंजाम दिया प्यार ने, शाश्वत-प्यार, शाश्वत सब है एक ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जिस दिन आएगा तू बारात लेकर, होंगे आँखों में आँसू तेरा प्यार देखकर ।
Next
प्रभु तेरे चरण में बैठ गुहार लगा रहा हूँ ये तेरा आम भक्त ।
*
*