My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1166 | Date: 19-Jun-1999
Text Size
रट लगाता हूँ, माँ तू कब आएगी, प्यार पुत्र का कब तुझे रीझाएगा ।
रट लगाता हूँ, माँ तू कब आएगी, प्यार पुत्र का कब तुझे रीझाएगा ।
हर इक दिन नया-नया गीत सुनाता हूँ माँ याद कर-करके तुझे ।
हमने देखा है माँ को अपने पुत्र को मनाते हुए, यहाँ क्यों उलट जाते है सब नियम ।
हम भी जिद करना चाहते है, प्यारी माँ का प्यार पाने के वास्ते ।
मत बंद कर तू सारे रास्ते, तेरे दर पर आने के वास्ते ।
निपट अकेले है ससार में, माँ तू ना सँभालेगी तो कौन सँभालेगा हमे ।
होगी चाहे लाखों कमियाँ, माँ मिटानी होगी तुझे सारी दूरियाँ ।
माना की आज हमारे कदम लडखड़ाते है, दूर कर दीखाएँगें तेरे प्यार के सहारे।
माँ हमे ना चाहिए कुछ तुझसे, दे दे आचल की छाव तेरी ।
माँ तेरा पुत्र बाहें फैलाए है खड़ा, तेरी गोद में समाने के वास्ते ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्यार का नया अवतार है काका, प्यार का नया नाम है काका ।
Next
मन रूठा जरूर है कई बार तुझसे, पर दिन ना टूटा एक भी बार ।
*
*