My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1175 | Date: 23-Jun-1999
Text Size
प्रिये जय हो तेरी जय हो, तेरे दरबार में आया हूँ जयजयकार करने ।
प्रिये जय हो तेरी जय हो, तेरे दरबार में आया हूँ जयजयकार करने ।
दिलो में प्यार की ज्योत जगाई तुमने, श्रद्धा से साकार करने आया हूँ ।
विश्वास का जो तिनका है पकड़ा, उसे बदलने आया हूँ परम विश्वास से ।
प्रिये जय हो, तेरी जय हो, तेरे दरबार में आया हूँ जयजयकार करने ।
श्वास दर श्वास समीप होता जाऊँ तेरे, इतना करीब, चाहकर भी अलग हो ना जाऊँ
रहे हमारे दिल में सदा छवी तेरी, मुलाकात के लिए न जाना पडे कहीं और । प्रिय जय.....
मंजिल कहाँ कुछ ना है खबर, हम तो तेरे प्यार में होना चाहते है बेखबर ।
रहबर तेरी अनुकंपा है हम पर, सहजता से जो ढाल दिया तुमने प्यार में अपने | प्रिये जय हो .....
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
पीला दे तू आज प्यार से जाम इतना, सरोबार हो जाए नशे में ।
Next
बुलाकर करीब तू अपने, प्यार की घुट्टी पिलाता है हमे ।
*
*