My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1177 | Date: 24-Jun-1999
Text Size
दिल की दिल में ना बहने दे तू, कह लेने दे तू मुझे आज हर बार पूरी ।
दिल की दिल में ना बहने दे तू, कह लेने दे तू मुझे आज हर बार पूरी ।
मानता हूँ कि तू जानता सब कुछ, कह के बोझ हल्का कर लेना चाहता हूँ मन का ।
तू ना देना मेरे सारे सवालों का जवाब, पर सुनना मेरी हर बात पूरी ।
ढोता फिर रहा हूँ न जाने कब से, इस बोज को आज उतार लेने दे तेरे श्री चरणों में बैंठकर ।
न चाहा था वह भी उपजा मन में, कहने और करने में फर्क कर गया ।
भूल ये कैसे हुई, जो दुःख बनकर समा गई मेरे मन-मस्तिष्क में ।
लडूँगा क्या किसी से मैं, मेरी सारी शक्ति चूक गई लड़के इन सब से ।
दम निकलता है तो निकल जाने दे, घूटने टेकने का आदी नहीं मैं ।
हम तो कहेंगे ना तुझसे मदद करने को, जानते है, तू समझता है सब कुछ ।
सपने देखेंगे तेरे दिन-रात, तेरे ख्यालों में घूमते फिरेंगे सारे जहाँ में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
बुलाकर करीब तू अपने, प्यार की घुट्टी पिलाता है हमे ।
Next
प्रभु कर दे कृपा तू इतनी, तेरी हर कही हुई बात उतर जाए दिल में मेरे ।
*
*