My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1179 | Date: 24-Jun-1999
Text Size
लगा के आग सीने में, भागता है तू दूर क्यों ।
लगा के आग सीने में, भागता है तू दूर क्यों ।
कितना भी कह लेना, बयाँ कर जाता है नजर, प्यार को तेरे ।
वादा कोई नहीं किया तो क्या नजर लड़ाई तुमने क्यूं हमसे ।
मत शक कर हमारे प्यार पर, हर तुफाँ को झेल जाएँगे तेरे प्यार में ।
दामन लहराया तुमने फिजा में, पागल प्यार ने लिया लपेट, तो क्या करें ।
मजबूर हो गए है दिल से हम, तेरा मीत बनने के लिए जीतेंगे दूनिया की हर जंग ।
अंग-अंग में बस गया है तेरा प्यार, जुदा होना पड़ा तन से, तो हो जाएँगे तेरे वास्ते ।
भीख ना देना तू हमें, दे दे हिम्मत इतनी, जीत ले प्यार से अपने तुझको ।
बैरी बन गया हूँ मैं अपने आपका, सनम तेरे प्यार के फेरे में ।
जहर बन गया जीवन का हर वह पल, जब याद न आई दिल को तेरी ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्रभु कर दे कृपा तू इतनी, तेरी हर कही हुई बात उतर जाए दिल में मेरे ।
Next
ख्वाबों की दुनिया से निकलकर, साक्षात्कार कब होगा हम को तेरा ।
*
*