My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1184 | Date: 27-Jun-1999
Text Size
राह दिखायी तुमने प्यार की उद्धत हो गया चलने को उसपर दिल मेरा ।
राह दिखायी तुमने प्यार की उद्धत हो गया चलने को उसपर दिल मेरा ।
बेधड़क बढ़ चलो उसपर आते रहे न जाने कितने टेडे-मेडे मोड ।
हर डर भाग गई, प्यार पर हमारा परम विश्वास देखकर ।
राह में मिले सुंदर पड़ाव अनेक, जुडा जो था तुझसे, रूक ना पाया कहीं औरा ।
गुंज रही थी भीतर से तेरी आवाज, तरस बढ़ा देती मिलन के वास्ते ।
बंद हो गया मेरा मैं, जो हम तुझसे, मिलने को निकल चले ।
दूरियाँ बदल गई नजदीकियो में, जो प्यार के अटूट बंधन में बँध गए ।
दूर-दूर तक निशान न था गम का, हर श्वास में भरता था तेरे नाम का दम ।
हरदम रहे तेरा-मेरा रिश्ता, चाहे दम निकल जाए तन-मन का ।
तेरी कृपा चाहते है तब तक, जब तक सदा के वास्ते तेरे न बन जाए ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
सहना बन चुकी है फितरत इंसानो की, कयामत ढाना स्वभाव है कुदरत तेरा ।
Next
प्यार करना कभी सीखा न था, देखते ही तुझे प्यार हो गया ।
*
*