My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1186 | Date: 28-Jun-1999
Text Size
मजा ले-ले तू प्रभु के नाम का, प्यार का जाम पीते-पीते ।
मजा ले-ले तू प्रभु के नाम का, प्यार का जाम पीते-पीते ।
बसा तू उसे अपने दिल में, यादों के सुनहरे पलों में विचरते-विचरते ।
जोड ले तू उससे अपनेआप को इतना, मिट जाए हर भेद तुझमें और उसमें ।
खो दे सब कुछ अपना उसके पीछे, कुछ खोने को रह न जाए उसके वास्ते ।
प्यार का रंग चढ़े तुझपर ऐसा, फिर संसार का कोई रंग चढ न पाए तुझपर ।
गुनगुना याद करके तू उसको इतना, हर पल दिल गाए गीत नया-नया ।
जीतने को रह न जाए कुछ संसार में, इस बार तू जीत ले उसे ।
मन को ना लूभा पाएगा कोई, जो बन जाएगा मन का मीत वह ।
प्यार के खेल में तू चाहे हार या जीत, पर वह हो जाएगा तेरा ।
दे-दे तू उपहार में अपने दिल को, बन जाएगा दिलदार वह तेरा ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्यार करना कभी सीखा न था, देखते ही तुझे प्यार हो गया ।
Next
डूबा रहने दे तू हमें मोहब्बत भरे ख्यालों में ।
*
*