VIEW HYMN

Hymn No. 1188 | Date: 29-Jun-1999
Text Size
तकदीर बनानेवाले प्यार भर दे, हमारे जीवन में ।
तकदीर बनानेवाले प्यार भर दे, हमारे जीवन में ।
सूरत ना चाहिए हमे, भर दे तू हमे प्यार की सिरत से ।
गुरुर तोड़कर मजबूर बना दे, तू हमे प्यार के लिए ।
तलाश ना है अब किसी की समाप्त कर दे तू तेरे प्यार में ।
हमारा कुछ ना चाहिए, दे दे सहारा तेरे प्यार का हमें ।
राह दिखाई है तुमने, प्रेम पथ पर चलना सीखा दे तू हमें ।
मंजिल से हो बेखबर, बढ़ते रहे तेरे प्यार में मंजिल की ओर ।
जोर ना करे किसी और पर, कमजोर ना बनना तेरे प्यार में ।
यार बदले ना कभी राह, रहे अबूझ कितनी भी प्यार की डगर ।
मेरा किस्सा खत्म कर दे, शुरु हो जाए तेरे-मेरे प्यार की कहानी ।


- डॉ.संतोष सिंह