VIEW HYMN

Hymn No. 1190 | Date: 30-Jun-1999
Text Size
झूम उठा दिल मेरा, प्यार देखकर तेरा, बेताब हो गया मन दीदार के वास्ते ।
झूम उठा दिल मेरा, प्यार देखकर तेरा, बेताब हो गया मन दीदार के वास्ते ।
होता नहीं तू पास, फिर भी रहता दिल को तेरा प्यार भरा एहसास ।
साँसो का लेना जाता हूँ भूल, जब खो जाता हूँ ख्यालो में तेरे ।
सुना था प्यार के बारे में, प्यार अब जाना करीब आकर तेरे ।
शरारत करने से बाज नहीं आए मन, उसमें भी तेरी झलक दिख जाए ।
सुरूर ऐसा चढा है, सच पूछो तो, तेरे प्यार के सिवाय कुछ ना रह गया ।
गुनगुनाता फिरता हूँ गलियो में, डर लगता है कि किसी और को चूम ना लूँ तुझे समझकर ।
गई हो हालत बावरों जैसी, मारो पत्थर या बिछाओ फूल, हो गई है हालत दीवाने जैसी ।
रहता हूँ हर पल तेरे प्यार की मस्ती में, ना सुझता है इसके सिवाय कुछ और मुझे ।
कहर ढा रहा है मुझपर तेरा प्यार, यार अब हो जाने दे बेनाम (गुमनान)


- डॉ.संतोष सिंह