VIEW HYMN

Hymn No. 1192 | Date: 01-Jul-1999
Text Size
मन डोले तेरे गीतो पर, झुमने लगा तन मोरा ।
मन डोले तेरे गीतो पर, झुमने लगा तन मोरा ।
मच जाती है खलबली दिल में, हर गली में तेरे प्यार को लेकर ।
नाम तो वही पुराना, पर प्यार करने का अंदाज है नया-नया ।
जवाँ जब हुआ था, तब भी ना घिरा था उमंगों से ।
आज रोम-रोम झनझना उठता है, तेरे प्रेम भरे गीतों से ।
कुम्हलाए हुए जीवन में, उम्मीद की किरण बनकर आया है तू ।
बदल दिया तेरे प्यार ने, जीने के हमारे अंदाज को ।
मन में ना है अब कोई फरियाद, जो घिर गया तेरी कृपा से ।
बना दे मुझे तेरा मीत, अपने प्रेमभरे गीतो से सीचकर ।
लेन-देन के मायने ना रहे मेरे लिए, मेरे दिल के आईने में जो है तू ।


- डॉ.संतोष सिंह