My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1221 | Date: 20-Jul-1999
Text Size
तू ही बता कहाँ है कमियाँ मुझमें, कहूँगा मैं तुझसे दूर कर दे उसे ।
तू ही बता कहाँ है कमियाँ मुझमें, कहूँगा मैं तुझसे दूर कर दे उसे ।
माना की निर्लिप्त तन-मन दिया था तुमने, स्थान दिया गुणों-अवगुणों को हमने
तुमने लाख समझाया था, फिर भी फँसते चले गए हम ।
मजबूर थे, जो अपने ही मन को ठीक से ना जान पाए ।
जो सहज-सरल प्राप्य था, उसको कर्मों से दुष्कर बना दिया ।
सिखाया तुमने बार-बार, आकर तेरे ही अस्तित्व को हमने नकार दिया ।
माया की छाया से निकलना हुआ दुर्भर, जो तेरे पहलु से निकल गया ।
फिर भी दिल में है तेरा वास, ऐसा मन कहता है बार-बार ।
पर है विश्वास हमको, तेरा कहा पूरा कर दिखाएँगें हम ।
जान की बाजी लगा देगे हम, पर उठाया हुआ कदम पीछे ना लौटाएँगें ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
आया-गया करीब तेरे, तेरा बगुला भगत ।
Next
प्यार के सिवाय मुझे आता नहीं है कुछ ।
*
*