VIEW HYMN

Hymn No. 1222 | Date: 21-Jul-1999
Text Size
प्यार के सिवाय मुझे आता नहीं है कुछ ।
प्यार के सिवाय मुझे आता नहीं है कुछ ।
प्यार के सिवाय मेरे पास नहीं है कुछ ।
प्यार के सिवाय कोई बात ना है मेरे पास ।
प्यार के सिवाय दिल लगता नहीं किसी और में ।
प्यार के सिवाय कुछ और मंजूर ना है मुझे ।
प्यार के सिवाय किसी और से, कोई नाता ना है मेरा ।
प्यार के सिवाय पल्ले पड़ती नहीं कोई और बात मन में ।
प्यार के सिवाय जी नहीं सकता मैं पल भर को ।
प्यार के सिवाय कुछ प्रकटाना सीखा नहीं ।
प्यार के सिवाय सब कुछ है नश्वर, ये ही जाना हमने ।


- डॉ.संतोष सिंह