My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1258 | Date: 18-Aug-1999
Text Size
थम जाए साँस मेरी, थमने ना देना हाथों को ।
थम जाए साँस मेरी, थमने ना देना हाथों को ।
निकल जाए प्राण मेरे, दिल से खत्म ना होने देना, सिलसिला गीतों का ।
लड़खड़ाता रहूँ, पर तेरी ओर तू मुझे बढ़ते रहने देना ।
आते रहे जीवन में उतार-चढाव, मन में रहना तू सदा ।
वादा किया हुआ पूरा करुँ, परवाह ना करुँ अंजाम की ।
जीवन ढल जाए अनुरूप तेरे, स्वरूप हो कैसा भी ।
मस्ती में फिरूँ, तेरा संदेश लेकर, मस्ती खत्म ना होने देना ।
संग मिले मुझे तेरा हर पल, कोई आदत रोक ना सके ।
खामियाँ बदल जाए तेरे प्यार की लडियों में, किसी आस के पास में बंधने ना देना ।
इबादत करते-करते हो जाए मेरी शहादत, ऐसा तू कुछ कर देना ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्रभु, प्रभु, प्रभु कब आओगे द्वार मेरे ।
Next
इक हसीना से हो गई मुलाकात, छूट गया मेरा पसीना ।
*
*