My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1264 | Date: 23-Aug-1999
Text Size
सता मत तू हमको इतना, जता-जता के प्यार तेरा ।
सता मत तू हमको इतना, जता-जता के प्यार तेरा ।
तू तो है विशाल हृदयवाला, कर दे हमारे सपनों को साकार ।
आकार लेती है न जाने कितनी मन में इच्छाए जिनका वास्ता है तुझसे ।
मत देख तू मेरे रंगीन अतीत को, देख तू मेरे वर्तमान, जो होना चाहता है तेरा ।
भविष्य में भी है कई गड़बड़ीयाँ, मिट जाएगी जो तू कर लेगा स्वीकार कदमों में तेरे ।
हाथों में ना है कुछ हमारे, कराने वास्ते देना पडेगा हर कदम पर सहारा ।
मैं डरता ना था कभी, अब हो गया हूँ तेरा कही तू खो न जाए मुझसे ।
झूठी होगी नीयत मेरी, पर ये जान ले है सच्चा प्रभु दिल मेरा ।
डूब जाता हूँ गम के अँधेरे में, जब हिकारत की छाया देखता है तेरी नजरो में ।
प्रिय प्यार पाया ना था कभी, पर सुधारना तेरा अनमोल प्यार देकर मुझे ।
मैं डरता ना था कभी, अब हो गया हूँ तेरा, कही तू खो न जाए मुझसे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मतलब नहीं है, मतलब नहीं है, प्रभु किसी बात का कोई मतलब नहीं है ।
Next
दिल की बात है, दिल में क्यों रहने दूं ।
*
*