VIEW HYMN

Hymn No. 1268 | Date: 01-Sep-1999
Text Size
चीर के देख ले मेरे दिल को किसी कोने से, वहाँ तू ही तू मिलेगा ।
चीर के देख ले मेरे दिल को किसी कोने से, वहाँ तू ही तू मिलेगा ।
गर विश्वास ना है तुझे, तो झाँक ले निगाहों में, वहाँ मिलेगी तस्वीर तेरी ।
मैं कोई दावा ना हूँ करता, पर रोम-रोम में रचा बसा है तू ।
नींद में रहूँ या जगा, धड़कन धड़के तेरा नाम ले लेकर हर पल ।
साया भी साथ छोड़े अँधेरे में, विश्वास को सीचेंगे उसे अपने प्यार से ।
जीवन भर की बात कहाँ, जीवन के बाद भी ना छोड़ेंगे तेरा पीछा हम ।
भटके होंगे कई बार डगर से, पर भुला नहीं तुझे एक बार को ।
होगी कमियाँ हजारों हम में, पर प्यार किया है तुझसे हर बार ।
सीतम जो ढाना है, ढाना बेहिचक, पर प्यार के सिवाय कोई बात ना कहेगें ।


- डॉ.संतोष सिंह