My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1270 | Date: 02-Sep-1999
Text Size
नामुमकीन को मुमकीन बनानेवाले छलिया, अधिकार है तुझे प्यार में नाच नचाने का ।
नामुमकीन को मुमकीन बनानेवाले छलिया, अधिकार है तुझे प्यार में नाच नचाने का ।
हमारे मनोभावों के अनुरूप स्वांग रचाकर, अपने पास बुलाने का ।
रह सकता है तू हमारे बिन, रह सकते नहीं हम तेरे बिना ।
आने-जाने का कर दे खेल खत्म तू, रख ले पास अपने मनचाहा रूप देकर ।
तेरे बगैर रहना पल भर को हो जाता है मुश्किल, खुशामदी समझा था प्यार कर दे पुरी तू ।
कुछ ना रहा जीवन में जरूरी, सबसे बडी जरूरत हो गया है तू ।
किस्मत लुटी-लुटी सी लग रही है, अपनाकर तू उसे सवार दे।
मान तू या न मान, मन लगता नहीं अब किसी में ।
ऐसा ना हो तेरा बुलावा आने से पहले, छोड़ के चल दूँ संसार मैं ।
माना की तेरा कहना माना नहीं हर बार, पर दिल तो लगाया तुझसे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
दिल मिलते ही तुझसे, खिल उठता है कमल के समान ।
Next
कब आएगा वह दिन, जब जिंदगी का हर पल तेरे नाम हो जाएगा ।
*
*