My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1271 | Date: 03-Sep-1999
Text Size
कब आएगा वह दिन, जब जिंदगी का हर पल तेरे नाम हो जाएगा ।
कब आएगा वह दिन, जब जिंदगी का हर पल तेरे नाम हो जाएगा ।
बेपरवाह होकर जमाने से, दिल का हाल सुनाएगा होने को होऊ कही भी ।
मिट जाएगी मन की हर लाज, सरेआम उसका नाम लेके चिलाऊंगा ।
होगे हम चूर प्यार के नशे में, कर न पाएगा अपनेआप से दूर ।
बढ़ता जाएगा हर पल प्यार का ज्वार, सनम हम तो डूबेंगे, तुझे भी ले डूबेंगे ।
दोष कोई कितना भी देगा, जोश ना होने देंगे कम प्यार का ।
मिटाए ना मिटेगी दिल से दिलदार की याद, मिले चाहे कितनी उल्फत भरी सौगात ।
है आज सपना तो क्या से बदलेगा हकीकत में इक दिन जरूर ।
ऐ.. मेरे हजुर तेरा मन बह्लाता है, तो तू खेल प्यार से मेरे जरूर ।
पर होकर भी तू पास मेरे, मुख ना मोड़ना कभी ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
नामुमकीन को मुमकीन बनानेवाले छलिया, अधिकार है तुझे प्यार में नाच नचाने का ।
Next
प्यार के हम भिखारी है, प्यार पाने आए है दर पर तेरे ।
*
*