VIEW HYMN

Hymn No. 1275 | Date: 07-Sep-1999
Text Size
सलाम कबूल कर लें तेरे चरणों में हमारा ।
सलाम कबूल कर लें तेरे चरणों में हमारा ।
मिल जाएगा इस बेसहारे को सहारा दर पर तेरे ।
खाली झोली मेरी भर दे प्यार से तेरे ।
हाथो में लूँ जो काम, पूरा कर दिखाऊँ विश्वास से ।
उठे ना कभी कोई मन में तमन्ना, तेरे प्यार के सिवाय ।
आँखों में हो विश्वास इतना, देखूँ जग के हर काम में तुझे ।
आशीष बरसाते रहना तेरा, विचलित होने न पाऊँ प्रेम डगर से ।
अगर-मगर नहीं तेरा प्यार हो, तेरे प्यार के सिवाय दिल में कोई हलचल ना हो।
इतना हो प्रेम तुझसे, हर साँस बँधी हो तेरे प्रेम पाश से ।
नष्ट हो जाए मेरा होश, जो खो जाऊँ तेरे प्यार में इतना ।


- डॉ.संतोष सिंह