My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1279 | Date: 09-Sep-1999
Text Size
रहबर मेरे! तेरे प्रेम के प्यासे है हम ।
रहबर मेरे! तेरे प्रेम के प्यासे है हम ।
दिल धड़के हर पल, तुझसे मुलाकात की आस में ।
प्यासे है हम तेरे प्यार के, ना मायावी जग के ।
रोम-रोम झूम रहा है, मस्ती भरे तेरे गीतों को सुनकर ।
होश ना रहा हमको हमारा, प्रभु जब से हुआ तेरा सहारा ।
खुशनुमा हो गया जीवन तेरे सानिध्य में आकर ।
साकी बन बैंठा है, तू हमारा, प्यार का घूँट पिलाकर ।
दिल खो गया है, तेरी नजरों की मयकशी में ।
बचा ना कोई सवाल जो तेरे प्यार में, तन का बंधन टूट गया ।
बाहर-भीतर सचमुच कुछ ना रहा, जो मेरा होश उड़ गया ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
नयी ना है मेरे प्यार की कहानी, सुन ले तू मेरी जुबानी ।
Next
लड़ गई जो नजर तुझसे, जो होश मेरे उड़ गए ।
*
*