My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1281 | Date: 10-Sep-1999
Text Size
मिन्नतें है हमारी कर दे तू पुरी, कर लेने दे तेरा दीदार हमको ।
मिन्नतें है हमारी कर दे तू पुरी, कर लेने दे तेरा दीदार हमको ।
नामाकुल जीवन हो जाएगा रोशन, जो तेरे चरणों में पा जाएगा स्थान ।
आशाओं का वास है मन में, तेरे आने के इंतजार में मुस्कान हैं मुख पर ।
दिल कली से फूल बनने की राह देख रहा है, इंतजार है नजर पड़ने की तेरी ।
आड़े से आड़े वक्त में काम आया प्यार तेरा, पर तुझको समझ न पाया ।
हलचल मन की ज्यों की त्यों है, पर तेरी खुशी और नाराजगी से है जुड़ी ।
अंत होता दिख रहा है मेरा, अंत कब होगा तेरी-मेरी विरह कथा का ।
जिक्र करना चाहता हूँ हर दिल का, इतना करीब कब आऊँगा तेरे ।
टूटने ना देना दिल के ख्वाब को, निभाना तेरे-मेरे प्रेम भरे रिश्ते को ।
अंदाजा है तुझे सबकुछ का, दे दे मुझे प्रेम आशीष, दूर हो जाए सारी कमियाँ ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
लड़ गई जो नजर तुझसे, जो होश मेरे उड़ गए ।
Next
इंतजार है मुझे तेरा, प्यार मोहब्बत की बातें करने का, चोरी-छिपकर मुलाकात करने का ।
*
*