VIEW HYMN

Hymn No. 1282 | Date: 10-Sep-1999
Text Size
इंतजार है मुझे तेरा, प्यार मोहब्बत की बातें करने का, चोरी-छिपकर मुलाकात करने का ।
इंतजार है मुझे तेरा, प्यार मोहब्बत की बातें करने का, चोरी-छिपकर मुलाकात करने का ।
जानते है हम, तू जानता है सबकुछ, पर मजा लेना चाहता हूँ तुझसे दिल का हाल बयाँ करने का ।
मजा तो आता है विरह गीत गाने पर, लेकिन और भी मजा आता है तेरे गीतों में खो जाने पर ।
प्यार तू करता है हमसे बहुत, मौका हम भी चाहते है प्यार करने का तुझसे बहुत ।
कसक दिल में तेरे वास्ते ज्यों की त्यों बनी है, लुफ्त उठाना चाहता हूँ तेरी आशिकी का ।
बदनामी का डर नहीं हमको जो बदनाम थे पहले से, तेरे प्यार में अब तो नाम जो हो गया हमारा ।
निकले है निपट अकेले तेरे प्यार के वास्ते, अंजाम जो भी होगा देखा जाएगा, प्यार तो हो गया है तुझसे ।
मत आँकना कम तू हमको, तेरे अधरों का छुआ हुआ, पीया है प्यार का जाम जो हमने ।
सरेआम ऐलान करता हूँ, ना है डर अब किसीका, तेरे प्यार का भूत सवार हो गया हमपर ।
ऐ खुदा भूल जा तेरी खुदाई को, मिट जाएगी तेरे-मेरे बीच की दूरी, जो हो गई है जरूरी मेरे वास्ते ।


- डॉ.संतोष सिंह