My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1283 | Date: 10-Sep-1999
Text Size
काका कुछ और बताओ, जीवन का कोई नया राग सुनाऊँ ।
काका कुछ और बताओ, जीवन का कोई नया राग सुनाऊँ ।
प्यासा हूँ न जाने कब से, मिलने के लिए भटकता रहा तुझसे ।
छोड़कर आया हूँ सबकुछ, पास तेरे आकर हो जाना चाहूँ तेरा ।
शिकवा ना है दिल में, फिर भी शिकायत करना चाहूँ तेरी तुझसे ।
मत बहाना बना, हमारा हर कहाँ हुआ मानने के लिए ।
दिल की हर चाहत मिट रही है, पर तेरे वास्ते बनी हुई है ।
हमारे सवालों का जवाब मत दिया कर, हमारे सवालों के हवाले से ।
सरोकार तू ना रखता होगा किसीसे, पर हम तो रखते है तुझसे ।
हमारी मोहब्बत का अंदाजा, खुद ना है हमको, तो कैसे बताऊँ तुझे ।
पर अब जो बात ना है इसमें, तेरे सिवाय किसी और की जरूरत ना है हमें ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
इंतजार है मुझे तेरा, प्यार मोहब्बत की बातें करने का, चोरी-छिपकर मुलाकात करने का ।
Next
बाँध लेने दे मुझे प्रीत की डोर से तुझको ।
*
*