My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1284 | Date: 11-Sep-1999
Text Size
बाँध लेने दे मुझे प्रीत की डोर से तुझको ।
बाँध लेने दे मुझे प्रीत की डोर से तुझको ।
आया हूँ चरणों में तेरे, तेरी भक्ति भरा गीत लेकर ।
शक्ति दे दे इतनी तू, मन विरक्त हो जाए सबसे ।
दिल मेरा श्रद्धा से ओत-प्रोत हो, कोई ना और सोच हो ।
तेरे पास आने से रोक ना सके कोई दीवार मुझे ।
भर दे कूट-कूट के विश्वास, टूट जाए दुनिया के सारे पाश ।
वास कर ले तू मेरे दिल में, मन ना दौड़ेगा सारे जहाँ में ।
जहाँ कहीं भी जाएगा, वह तो तन्मय होकर डूबा रहेगा तुझमें ।
कुछ भी करवा ले तू मुझसे, हो जाने दे तेरा ।
राहत दे नही सकता कोई तेरे प्यार के सिवाय मुझे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
काका कुछ और बताओ, जीवन का कोई नया राग सुनाऊँ ।
Next
प्यार है संसार में तो सिर्फ तुझसे है, बाकी सब है बेकार ।
*
*