My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1301 | Date: 24-Sep-1999
Text Size
गा लेने दे तेरे गीतो को, हो जाऊँगा तेरा ।
गा लेने दे तेरे गीतो को, हो जाऊँगा तेरा ।
शुरू होगा प्यार का नया दौर, बन जाएगा जो तू मेरा ।
दिल का कहाँ माना है, मन को तो बदलना होगा ।
बचे हुए जीवन के पल, गुजारेंगे जो तेरे साथ ।
पाने की तमन्ना मिटाकर, पाएँगे तुझे अपने पास ।
होशो-हवाश खो देंगे, जो तेरे पहलु में समा जाएँगे ।
कहने को कुछ ना होगा, मेरे दिल की हर बात जुबाँ पर होगी तेरी ।
आशिकी का रोग नया ना है, दिल ने चखा है जो स्वाद आज ।
फरियाद ना करता हूँ तुझसे, प्यार बयाँ किए बिना ना रह पाता हूँ ।
जो भी समझ तू हमको परवाह नहीं, पर प्यार से भज लेने दे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जो समय बुलाएगा तू, आना है हमको दौड़कर, राह की हर बाधा तोडकर।
Next
छेड रहा है दिल मेरा नये-नये सरगम, तुझको रिझाने के वास्ते ।
*
*