My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1307 | Date: 27-Sep-1999
Text Size
दम भरता हूँ प्यार का, तेरा साथ पाने के वास्ते ।
दम भरता हूँ प्यार का, तेरा साथ पाने के वास्ते ।
जीवन के हर पलो में नाम लेता हूँ, तेरे पास आने के वास्ते ।
सुनाता हूँ तुझे गीत, तेरे दिल में हलचल मचाने के वास्ते ।
बंद हो चुकी है मेरी सारी करगुजरीयाँ, तेरी महफिल में रहने के वास्ते ।
अच्छा नहीं लगता कुछ भी, रहता है दिल सदा तेरे फेरे में ।
होश-हवाश खो चुका हूँ, प्रियतम तेरे यादों के घेरे में ।
मत पूछ तू मेरा हाल, दर-दर भटकता हूँ बावरों की तरह ।
तेरे प्रेम गीतों को गाते-गुनगुनाते, बन चुका हूँ जग हँसाई का पात्र मैं ।
नौबत आ गई है पत्थर खाने की, मंजूर है तेरा प्यार पाने के वास्ते ।
बचा-कुचा रह न जाए कुछ बाकी, छा जाए मुझ पर और भी तेरे प्यार का जुनून
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
क्यों तरसाता है हमको तू इतना, पिला दे मस्ती भरा जाम तेरा ।
Next
काँव-काँव करके पहूँचा काका हमारे पास, कब से सोया है, उठ जा तू आज ।
*
*