My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1336 | Date: 13-Oct-1999
Text Size
न जाने कितने जन्मों से प्यासा मैं तेरे प्यार का ।
न जाने कितने जन्मों से प्यासा मैं तेरे प्यार का ।
अंजाम हर भुगता तेरे पीछे-पीछे आने के वास्ते ।
भटका इधर-उधर कई बार, पर बढ़ता रहा तेरी ओर ।
गलतियाँ हुई होगी लाखों, पर तेरा नाम बिन भूले याद रहा ।
अभी और कितनी देनी है सजा, मजा है जो मिलूँ तुझसे ।
दिल ने अपना तुझको है मान लिया, तेरे सिवाय नही लगता कही ।
दुआ दे या दर्द, बनाए हुए है तेरे, सह जाएँगे सब कुछ ।
मजा है जो तेरे प्यार में, हर सजा है बौनी उसके सामने ।
पाया है आशिकि का रोग तुझी से, तो दर्द का जिक्र क्यों ।
शुक्रिया अदा करता हूँ, जो मौका दिया तुमने करीब होने का ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जश्न मना रहा हूँ मस्ती का, किस वजह से कुछ पता नही ।
Next
बहार आती है जीवन में कई-कई बार, जब छाता है जुनून मस्ती का ।
*
*