My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1337 | Date: 13-Oct-1999
Text Size
बहार आती है जीवन में कई-कई बार, जब छाता है जुनून मस्ती का ।
बहार आती है जीवन में कई-कई बार, जब छाता है जुनून मस्ती का ।
दिल की धड़कन बढ़ जाती है, जब एहसास होता है तेरे करीब होने का ।
साँसो की रफ्तार बढ जाती है, प्रिय तेरे प्यार का अंदाज देखकर ।
जाता हुआ वसंत लौट आता है, जब गूँजती है फिजा में गीत तेरे ।
अनजाने भौरे छेड़ देते है बागे में संगीत, मचलते हुए हीतो में तेरे ।
बाँध देती है समाँ पक्षियों की तान, कोयल की कलरव, विह्वल होकर प्यार में तेरे
बचता नहीं कोई भी संसार में, सरकता हुआ समय रूक जाता है आगे तेरे ।
झनझना उठता है रोम-रोम मेरा, जब मैं महसूस करता हूँ तुझे अपने भीतर ।
अलग-अलग कोई ना है रह पाता, सुध-बुध खोकर हो जाते है एक, प्यार में तेरे ।
जन्नत को छोड़कर दौड़ पडते है धरा की ओर, तेरी रास-लीला देखने के वास्ते ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
न जाने कितने जन्मों से प्यासा मैं तेरे प्यार का ।
Next
दीप जलाया है दिल में प्यार का तुमने तो प्यार कर लेने दे मुझे ।
*
*