My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1366 | Date: 01-Nov-1999
Text Size
जीत ना सका कोई तुझे, जीता हमने गीतों के सहारे।
जीत ना सका कोई तुझे, जीता हमने गीतों के सहारे।
भेद ना पाया था कोई तेरा, भेद जाना हमने बनके प्रेम तेरा।
परे था तन–मन से तू, किया वश में दिलोजान के सहारे।
शक्ति से तेरी काँपे सारा ब्रह्माण्ड, मोह लिया मोहब्बत में तुझे हमने।
तेरे पास रहने को तरसे संसार सारा, पहुँचा वहाँ भी बनके सेवक तेरा।
नचाया मुरली की तान पे तूने, हमने नचाया बहके भावों में।
कम तो हम थे, कम कहाँ से होगा तू, तेरी कृपा से कर गये हम।
सोचा था कुछ और, तेरे प्यार में रंगके कर गये कुछ और।
जोर तूने लगाया बहुत कर्मों के सहारे, अलग होने ना दिया प्यार ने मेरे।
आज खुद को खोने आया हूँ, घड़ी दो घड़ी भरके लिया ना सदा के वास्ते।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
पुकारा जब-जब तुझे, पास पाया पलक झपकते अपने।
Next
भज लेने दे इस मन को तेरा नाम जो उपजे दिल से।
*
*