VIEW HYMN

Hymn No. 1373 | Date: 06-Nov-1999
Text Size
मुबारक बाद कर ले तू स्वीकार आज इस शुभ अवसर पे।
मुबारक बाद कर ले तू स्वीकार आज इस शुभ अवसर पे।

समझ नहीं पाऊँ कैसे मनाऊँ, तेरा जन्मदिन है जो आज।

नाटक खेले भक्तों का मन रखने के वास्ते, चुपचाप देता तू साथ।

तर जाते है पास अपने पाके, विह्वल कर जाता है तू मन को।

खुशी व्यक्त करना न जाना, छलक आये श्रध्दा के आँसू।

हमारे लिये है तू सब कुछ, सब कुछ है ना – तो भी ना चाहिये कुछ।

हो चाहे गम या खुशी, छू न पायेगा मुझको कोई जो होगा तू साथ।

फिर भी न माने देना चाहे कुछ तू, सिखा दे गाना गीतों को तेरे।

हर दिन मनाऊँ जन्मदिन तेरा, नये–नये गीतों की देके सौगात।

Happy Birthday To You मनमोहक प्यारें काका तू हमारा।


- डॉ.संतोष सिंह