My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1389 | Date: 17-Nov-1999
Text Size
मनाऊँगा मैं जश्न बहुत बढ़ा, जिस दिन होगी मौत इस तन की।
मनाऊँगा मैं जश्न बहुत बढ़ा, जिस दिन होगी मौत इस तन की।
चलूँगा हर पग पे झूमते हुये, दिलदार को चूमने के वास्ते।
काँप उठेगी सारी दिशायें, देखके मेरे मस्ती भरे अंदाज को।
छोड़के राह मेरी परे हो जायेगा मन का तूफां।
हर पग पे करूँगा धमाका, प्यार के जोर से ।
कंपकंपा उठेंगे दिल सभी के, देखके दीवानगी मेरी।
परवाने की पहचान भूलता जाऊँगा, पहुँचूँगा बनके खालीश प्यार।
न होगा कुछ साथ मेरे, फिर भी होगा मिलने को तू बेकरार।
इस बार जो तेरे अंक में समाऊँगा, फिर कभी ना अलग हो पाऊँगा।
चल ना सकता है अब किसी का जोर मुझपे, पकड़ ली प्यार की राह जो।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
इक् बात कह लेने दे तू आज मुझे, दिल में प्यार है तेरे वास्ते।
Next
भर दे इस दिल को तेरे प्यार से इतना, फुटे रोम–रोम से मेरे।
*
*