My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1390 | Date: 18-Nov-1999
Text Size
भर दे इस दिल को तेरे प्यार से इतना, फुटे रोम–रोम से मेरे।
भर दे इस दिल को तेरे प्यार से इतना, फुटे रोम–रोम से मेरे।
नजरों में ना हो रोशनी पर तेरे प्यार की चमक से यूँ देखूँ जहाँ को।
फूटे कंठ से नये–नये गीत, थिरकते हुये तेरे प्यार भरी थाप पे।
जहाँ जाऊँ, जहाँ में रहूँ तेरे प्यार की धुन में।
मिटाने को कुछ ना बचे पास मेरे, मिट जाऊँ जो प्यार में तेरे।
शरमा जाये देखके आशीक मुझे, आशिको की मिशाल बन जाऊँ।
मस्ती का दौर चलता रहे मेरे नसीब में चाहे कुछ हो ना हो।
परवाना हो गया हूँ तेरा चाहे जलके खाक होना पड़ें तो कोई बात नहीं।
साथ तू दे या ना दे परवाह नहीं मेरे दिल को, वो तो चूर है प्यार में तेरे।
हाथ फैलाये पुकार रहा हूँ ऐ खुदा कुछ छीनना है तो छीन ले–छीनना ना मेरे प्यार को।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मनाऊँगा मैं जश्न बहुत बढ़ा, जिस दिन होगी मौत इस तन की।
Next
कुछ–कुछ होने लगा, तेरे प्यार में खोने लगा।
*
*