VIEW HYMN

Hymn No. 1391 | Date: 18-Nov-1999
Text Size
कुछ–कुछ होने लगा, तेरे प्यार में खोने लगा।
कुछ–कुछ होने लगा, तेरे प्यार में खोने लगा।
दुर्भर है बताना, देखके हाल मेरा तू जान जाना।
हर पल गुजरें ख्यालों में, रहती है आँखें खोयी सी।
मिला हूँ तुझसे कई-कई बार, मिलने को रहता जी बेकरार।
दिल की हालत है ऐसी, लगता ना है अब वो किसी में।
कब तक चलेंगा खेंल तेरा, मिलके बिछुड़ जाने का।
अंदाज ना था हमको, प्यार का रोग होता है इतना गहरा।
ये किस जनम का है फल, ले रहा है जो इंतजार का बदला।
बदले या ना बदले किस्मत हमारी, पर तेरा प्यार दे दें मुझे।
ईमान से ना है वास्ता, हो गया हूँ बईमान तेरे प्यार के वास्ते।


- डॉ.संतोष सिंह