My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1392 | Date: 18-Nov-1999
Text Size
तड़प रहा हूँ प्यार में, भटक रहा हूँ इधर–उघर तेरे वास्ते।
तड़प रहा हूँ प्यार में, भटक रहा हूँ इधर–उघर तेरे वास्ते।
कैसे कहूँ हाल दिल का, आते ही लब पे, अवरूध्द हो जाते है कंठ मेरे।
उत्कंठित मन को चैन मिले तो मिले कैसे, मिलने को रहता है वो बेचैन।
क्षमा चाहता हूँ मचलते हुये दिल को रोक नहीं पाता तेरे वास्ते।
नीयत ना है इतनी खराब, जो आने रोक देता हें तू मुझे।
सालता है तेरा व्यवहार, जो प्यार भी करता और तड़पाता है हमको।
मिले तो है कई बार हम फिर भी न जानं पाया अब तक तुझे।
ये कैसा प्यार है जिसे लेके हो जाता हूँ बहुत बार हैरान।
अब तक न जानता था अपनी गलतियों को, जानके दूर न कर पाता हूँ।
जानते हुये ना बन तू अंजान, कर दे पूरी तू मेरी हर माँग।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कुछ–कुछ होने लगा, तेरे प्यार में खोने लगा।
Next
पाना चाहता हूँ तुझे, रोड़े है तेरे–मेरे बीच में अनेक।
*
*