My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1400 | Date: 24-Nov-1999
Text Size
रह नहीं सकता मैं तेरे बिना, जुड़ गया हूँ जो तुझसे इतना।
रह नहीं सकता मैं तेरे बिना, जुड़ गया हूँ जो तुझसे इतना।
हाल कितना भी होगा बेहाल, सह जाऊँगा जो पिया हाथों का प्याला तेरे।
पल्ले ना पड़े किसी और के इतना, जो पड़ गये पाले में तेरे।
पीने–पीलाने के बाद की छोड़, मचल उठता है दिल देखते ही तुझे।
होश में ना रहने के वास्ते आया हूँ, बेसुधी चाहता हूँ प्यार में तेरे।
दर्द और दवा है हाथों में तेरे, इलाज कर या लाईलाज कर रे।
मरते दम तक ना छोडूँगा जान तेरी, निकल जाये चाहे भान मेरी।
प्यार मैं तेरा सबसे पुराना, बाँधना चाँहू तुझको प्यार के सहारे।
रहबर सचमुच कुछ ना है हाथों में मेरे, फिर भी देखूँ ख्वाबों में तुझे।
जोशों – खरोंश को होने ना होने देना ठंडा, बढ़ाते जाना तेरे प्यार से उसे।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
छीन ले मुझसे तू सब कुछ, छीनना ना मुझसे तू तुझे कभी।
Next
लड़ना है मुझको सबसे तेरे प्यार को पाने के वास्ते।
*
*