VIEW HYMN

Hymn No. 1411 | Date: 27-Nov-1999
Text Size
रूला ले तू आज कितना भी कोई बात नहीं।
रूला ले तू आज कितना भी कोई बात नहीं।
तड़प – तड़प के देंगे जाँ हम, उफ तक ना करेंगे।
किया है प्यार, यार के नाम को ना बदनाम करेंगे।
इंतजार का इम्तिहां होगा कीतना भी लंबा फरियाद ना करेंगे।
अगर हमारे प्यार है इकतरफा, तो जगायेंगे प्यार दिल में तेरे।
सनम तू फूल ना दे सका, तो भर देना दामन काँटो से।
जब-जब होगा दर्द तन-मन में, दिलायेगी मीठी याद तेरी।
ढोया है इस तन-मन ने कर्मों के भार को कई बार।
इस बार तेरी याद की छाप पड़ेगी दिल पे मेरे जो मिटाये ना मिटेगी।
सिलसिला ना होने दूँगा खत्म प्यार का चाहे आये कयामत कितनी भी।


- डॉ.संतोष सिंह