My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1416 | Date: 29-Nov-1999
Text Size
प्रभु जी, प्रभु जी तेरे वास्ते दौड़ा – दौड़ा आया मैं पास तेरे।
प्रभु जी, प्रभु जी तेरे वास्ते दौड़ा – दौड़ा आया मैं पास तेरे।
हर काम को छोड़, हर धाम को छोड़ पहुँचा तेरे पास दीदार के वास्ते।
मन नहीं लागे अब कहीं और, रह ना पाऊँ तेरे बिना पल भर को।
दिन हो या रात रहता नहीं अब कोई तेरे सिवाय साथ मेरे।
बाँधना चाहता हूँ तुझको प्रीत की डोर से, निकले जान निकले ना तू मन से।
रहूँ संसार के किसी कोने में, क्षण भर को दूर ना होने दूँ तूझे।
बुन गया है मेरे जीवन का ताना – बाना इर्द - गिर्द तेरे।
हो जाये चाहे मेरा कितना भी बुरा हाल, रोक न पाऊँगा नैन लड़ाने से।
चैन नहीं मिलता दिल को मेरे, जब तक देख ना लूँ यादों में तुझे।
करना ना तू कोई सवाल, सुनता रह बस दिल का मेरे हाल।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जम के पिलाना तू इस बार, उतारें ना उतरे जीवन के बाद।
Next
बदल जा सकता है सब कुछ, बदल नें वाला चाहीये।
*
*