VIEW HYMN

Hymn No. 1430 | Date: 08-Dec-1999
Text Size
लिख लेने दे, लिख लेनें दे, तेरे प्रेम भरे गीतों को लिख लेने दें।
लिख लेने दे, लिख लेनें दे, तेरे प्रेम भरे गीतों को लिख लेने दें।
गा लेने दे, गा लेने दे, तेरे आशिकी से भरे गीतो को गा लेनें दे।
हो जाने दे चूर, हो जाने दे चूर, तेरे आशिकी में हो जाने दे चूर।
रम जाने दे, रम जाने दे, तेरे प्यार में भूलाके सब कुछ रम जाने दे।
छाया रहने दे सुकर, छाया रहने दे सूकर, तेरे आशिकी सुरुर छाया रहे हर पल।
भूल जाने दे, भूल जाने दे, होता क्या है जग – जहाँन में भूल जाने दे।
पी लेने दें, पी लेने दें, तेरी आशिकी का जाम दिन-रात पी लेने दे।
खो जाने दे, खो जाने दे, प्यार बनके तेरे दामन में खो जाने दे।
रहने ना दे, रहने ना दे, प्रभु प्यार में तेरे अस्तित्व को हमारे रहने ना दे।
कह लेने दे, कह लेनें दे, प्रभु आँखों ही आखों में कह लेनें दे सब कुछ तुझको।


- डॉ.संतोष सिंह